नये व्यंजन

recipe in Hindi

Halwai style me Kadhi Recipe in Hindi- सिंपल कढ़ी हलवाई स्टाइल में कैसे बनायें

Halwai style me Kadhi Recipe in Hindi- सिंपल कढ़ी हलवाई स्टाइल में कैसे बनायें:-


halwai style kadhi recipe | besan kadhi halwai style me | halwai style me kadhi kaise banayen 

सिंपल बेसन की कढ़ी तो सभी ने खाई होगी जो की सबको बहुत पसंद होती है | लेकिन हलवाई की बनाई हुई कढ़ी में कुछ अलग ही बात होती है | हलवाई की बनाई ही कढ़ी और भी ज्यादा टेस्टी होती है | तो आज हम आपको बताने जा रहे है की हलवाई के स्टाइल में कढ़ी कैसे बनायें | हम आपको सामग्री बता रहे है 4 -5 लोगों के लिए | 

क्या - क्या चाहियेगा ? बनाने के लिए :-


बेसन - एक कड़छी और लस्सी के हिसाब से 
लस्सी या फेंटा हुआ दही - आधा जग (1 लीटर ) 
प्याज - 2 मध्यम साइज़ के ( कट किये हुए ) 
पालक - 10-12 पत्ते (कट किये हुए )
मेथी - हरी या सुखी हुई (बारीक कट की हुई )
आलू - 1मध्यम साइज़ के (बारीक कटे हुए ) 
हरा धनिया - 2 छोटी चमच 
हरी मिर्च - 2-3 
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चमच 
नमक - डेड छोटी चमच या स्वादानुसार 
हलदी - 1/2 छोटी चमच 
धनिया पाउडर - 2 छोटी चमच 
घी या तेल - 3- 4 छोटी चमच 
जीरा - 1/2 छोटी चमच |  
गरम मसाला - 1/2 छोटी चमच 

कैसे बनायें? पूरी जानकारी हिंदी में :-


हलवाई स्टाइल में कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले हमें लस्सी और बेसन दोनों को अच्छे से छानना है | दोनों को छानने के बाद लस्सी में बेसन डालना है और कड़छी की सहायता से बेसन को लस्सी में अच्छे से मिलाना है | जब बेसन लस्सी में अच्छे से घुल जाये तब कुकर या कड़ाही को गैस पर चढ़ा लीजिये | और अब कुकर या कडाही में लस्सी और बेसन के मिश्रण को डाल लीजिये और इसे कड़छी से चलाते रहिये | साथ ही कढ़ी के लिए दूसरी सामग्री तैयार कर लीजिये | जैसे पालक ,आलू ,हरा धनिया,हरी मिर्च और मेथी  को बारीक कट कर लीजिये |
 जब लस्सी में दो - तीन उबाल आ जाये तब इसे अलग बर्तन में निकाल दीजिये | और कुकर अच्छे से धो करके फिर से गैस पे चढ़ाइए | जब पानी सुक जाए तब इसमें घी या तेल डालिए | जब घी या तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा डाल दीजिये | जीरा हल्का ब्राउन होने पर कट किये हुए पालक , आलू , प्याज, हरी मिर्च और मेथी (आगर हरी है तो ) डाल दीजिये और इसे थोड़ी देर तक कड़छी से चलाते रहिये | और इसमें मसला डाल दीजिये (लाल मिर्च पाउडर , नमक , हल्दी , धनिया पाउडर ) | मसालों को अंदर मिक्स कर दीजिये | फिर थोडा पानी डाल दीजिये और कड़छी से मिलाइए | थोड़ी देर के लिए मसाले को ऐसे ही छोड़ दें | जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें लस्सी और बेसन का उबालकर तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें | और साथ ही हरा धनिया , गरम मसाला और सुखी मेथी डाल दें | अब 4 -5 मिनट तक कढ़ी को गैस पर रहने दीजिये और फिर गैस बंद कर दीजिये | अब हमारी कढ़ी तैयार है | गरमा -गरम परोसिये और खाइए |   

किस -किस के साथ खाएं? इस व्यंजन को :-


कढ़ी को हम लोग चपाती और परांठों के साथ खा सकते हैं| 
ये नमकीन चावल के साथ बहुत ज्यादा अछी लगती है | 
कुछ लोग इसे पकोड़ों के साथ भी खाते हैं |

Halwai style me Kadhi Recipe in Hindi- सिंपल कढ़ी हलवाई स्टाइल में कैसे बनायें

No comments:

आपका बहुत बहुत धन्यवाद् अपनी टिप्पणी देने के लिए हमारे लिए आपके द्वारा दी गयी हर टिप्पणी महतवपूर्ण होती है. अगर आपने कुछ पूछा है तो उसका जवाब देने की कोशिश हम जल्द ही करेंगे अगर आपने हमारे व्यंजन तथा काम को सराहा है तो आपका पहले ही तह दिल से धन्यवाद...

Aaapka comment karne ke liye teh-dil se sukariya...
agar aapne koi sawal puchha hai to iski jankari hum jald hi denge or agar aapne hmare kaam ki sarahna ki hia to aapka pehle hi teh dil se dhanyawad...
sikhte rahie kaise banaye?

Theme images by fpm. Powered by Blogger.