नये व्यंजन

recipe in Hindi

Gobhi/couliflower ke pakore kaise banayen recipe in hindi (गोभी के पकोडे कैसे बनायें )

Gobhi/couliflower ke pakore kaise banayen recipe in hindi (गोभी के पकोडे कैसे बनायें ) :-

 gobi pakore recipe in hindi | gobhi ke pakore kaise banayen | couliflower ke pakore recipe in hindi \ besan recipe in hindi 

वैसे तो पकोड़े सभी को बहुत पसंद होते है लेकिन गोभी के पकोड़ों की कुछ बात ही अलग है | सर्दियों के मौसम में गरमा - गरम पकोड़े और चाय साथ हो तो ये और भी ज्यादा टेस्टी लगते है | ये खाने में जितने टेस्टी होते है उतनी ही ज्यादा असं इनकी रेसिपी है |  तो आज हम आपको बतायेंगे की गोभी के पकोड़ों के लिए क्या कुछ चाहियेगा और कैसे बनायें |   


क्या - क्या चाहियेगा? बनाने के लिए :-

गोभी - 1 फूल या लगभग 500 ग्राम (लम्बाई में कट की हुई )
बेसन - 400 ग्राम 
हरी मिर्च - 4 -5 (बारीक कटी हुई )
हरा धनिया - 1 कड़छी 
हरी मेथी - एक कप (बारीक कटी हुई खुशबु के लिए अगर आप चाहो तो )
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चमच
नमक - स्वादानुसार या 2 छोटी चमच 
धनिया पाउडर - 3 छोटी चमच 
गरम मसाला - 1 छोटी चमच 
तेल - पकोड़े तलने के लिए या लगभग ३०० ग्राम |


कैसे बनायें ? पूरी जानकारी हिंदी में :-

गोभी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले  इसके लिये सामग्री तैयार कर लीजिये | जैसे की सबसे पहले गोभी को एक लम्बाई में कट कर लीजिये | और साथ ही हरी मिर्च , हर धनिया और हरी मेथी को बारीक कट कर लीजिये | इन्हें कट करने के बाद एक बड़े बर्तन में बेसन छान लीजिये और बेसन में पूरी सामग्री मिला दीजिये | साथ ही नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिला लीजिये  (या फिर पहले सिर्फ बेसन और गोभी को छोड़ कर बाकी सब सामग्री का पतला घोल तैयार कर लीजिये और बाद में गोभी घोल में डुबोकर तल लीजिये  )फिर पानी की सहायता से बेसन और कट की हुई सामग्री को मिला लिजिए | बेसन का पतला घोल बना लीजिये | घोल ज्यादा पतला भी नही होना चाहिए | पहले घोल को थोडा टाईट बना लीजिये | अगर पकोडे सही से बने तो ठीक है अगर ना बने तो उसे थोडा पानी से और पतला कर लीजिये | घोल तैयार करने के बाद कडाही को गैस चढ़ा दीजिये और उसमे तेल डाल दीजिये | जब तेल गरम हो जाये तब तैयार किये हुए घोल से अपनी मनपसंद आकर के पकोरे बना लीजिये | झरनी की सहायता से इन्हें पलटते रहिये और हल्का ब्राउन होने पर किसी बर्तन में निकाल दीजिये | इसी तरह से पुरे घोल के पकोड़े तल लीजिये | अब हमारे पकोड़े तैयार है इन्हें गरम -गरम परोसिये और मजे से खाइए |   

किस - किस के साथ खाएं? इस व्यंजन को :-   

गोभी के पकोड़ों को हम इमली की चटनी के साथ खा सकते है | जो की हम घर पर बना सकते है | इमली की स्वादिस्ट चटनी कैसे बनायें | 


कितने समय तक खराब नही होगा? ये व्यंजन :-

पकोड़े गर्मियों में बहुत जल्दी खराब हो जाते है | गर्मियों में ये 1 दिन तक ही सही रहते है | 
सर्दियों में ये लगभग 2-3 दिन तक सही रहते है | पर वैसे ये गरम ही ज्यादा अच्छे लगते है | 
 

No comments:

आपका बहुत बहुत धन्यवाद् अपनी टिप्पणी देने के लिए हमारे लिए आपके द्वारा दी गयी हर टिप्पणी महतवपूर्ण होती है. अगर आपने कुछ पूछा है तो उसका जवाब देने की कोशिश हम जल्द ही करेंगे अगर आपने हमारे व्यंजन तथा काम को सराहा है तो आपका पहले ही तह दिल से धन्यवाद...

Aaapka comment karne ke liye teh-dil se sukariya...
agar aapne koi sawal puchha hai to iski jankari hum jald hi denge or agar aapne hmare kaam ki sarahna ki hia to aapka pehle hi teh dil se dhanyawad...
sikhte rahie kaise banaye?

Theme images by fpm. Powered by Blogger.