नये व्यंजन

recipe in Hindi

Malpua / mal pua recipe in Hindi आटे का माल पूडा रेसिपी इन हिंदी

Malpua / mal pua recipe in Hindi kaise banaye आटे का माल पूडा रेसिपी इन हिंदी

 simple malpua recipe | atte ka malpuda | swadist malpua recipe in hindi | maal pura | mal pude

आटे का माल पुड़ा बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट होते है | इसको बनाने में ना ही तो ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा सामग्री की आवश्यकता होती है | ये बनाने में भी बहुत ज्यादा आसान होते है | ये स्पेशल त्यौहार पर भी बनाये जाते है | हम आपको  बतायेंगे की 4 -5 लोगो के लिए (12 -13 मालपुए बनाने के लिए ) कितनी सामग्री चाहियेगी | 


क्या -क्या चाहियेगा ?बनाने के लिए :-

आटा - 8 कप 
चीनी - 3 कप 
दूध - 2 कप (गाड़ा किया हुआ )
घी - माल पूड़े तलने के लिए | 

कैसे बनाये ? पूरी जानकारी हिंदी में :-


माल पूडा बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी डाल लीजिये | अब चीनी को कड़छी की सहायता से मिलाते रहिये जब तक की चीनी अच्छे से घुल न जाये |  जब चीनी अच्छे से मिल जाये तब दूध को छाने हुए आटे में डालिए और आटे में अच्छे से मिला लीजिये | दूध मिलाने के बाद पानी की सहायता से आटे का पतला घोल तैयार कर लीजिये | घोल पकोड़े के घोल से भी ज्यादा पतला होना चाहिए | अब कड़ाही में घी तलने के लिए गैस पर चढ़ा दीजिये | जब घी फुल गरम हो जाये तब कड़छी या कटोरी की सहायता से घोल को घी में गोल फैला दीजिये | अब दोनों साइड पलट कर ब्राउन होने तक इन्हें सेक लेंगे | घी कड़ाही में इतना डाले की माल पूडा उसमे पूरी तरह से डूब जाये वरना माल पुडे के किनारे कुरकुरे हो जायेंगे | माल पूड़े नरम नहीं बनेंगे | माल पुडों झरनी की सहायता से थोडा दबाकर सेक लीजिये वरना वो कचे रह जायेंगे|  

किस - किस के साथ खाएं? इस व्यंजन को :-  


माल पुडों को हम खीर के साथ खा सकते है | 
कुछ लोगों को ये सब्जी के साथ खाना भी अच्छा लगता है | 

कितने समय तक खराब नही होगा :-

हम इन्हें 2-3 दिन तक खा सकते है | वैसे तो ये काफी दिन तक खराब नही होते |  

No comments:

आपका बहुत बहुत धन्यवाद् अपनी टिप्पणी देने के लिए हमारे लिए आपके द्वारा दी गयी हर टिप्पणी महतवपूर्ण होती है. अगर आपने कुछ पूछा है तो उसका जवाब देने की कोशिश हम जल्द ही करेंगे अगर आपने हमारे व्यंजन तथा काम को सराहा है तो आपका पहले ही तह दिल से धन्यवाद...

Aaapka comment karne ke liye teh-dil se sukariya...
agar aapne koi sawal puchha hai to iski jankari hum jald hi denge or agar aapne hmare kaam ki sarahna ki hia to aapka pehle hi teh dil se dhanyawad...
sikhte rahie kaise banaye?

Theme images by fpm. Powered by Blogger.