नये व्यंजन

recipe in Hindi

Aloo ka parantha Recipe in Hindi and Urdu-आलू के परांठे कैसे बनाये ?

Aloo ka parantha Recipe in Hindi and Urdu-आलू के परांठे कैसे बनाये ?

Hindi recipe | recipe in Hindi | veg recipe | Indian food | food food | healthy food | Recipe in Urdu | how to recipe

Aloo ka parathe Recipe in Hindi and Urdu-आलू के परांठे कैसे बनाये ?

आलू के परांठे भारत के साथ साथ दुनिया भर में बहुत ज्यादा पसंद किये जाते है और इसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाते है तो आज हम आपको कैसे बनाये के जरिये बताने जा रहे है की आप स्वादिष्ट आलू के परांठे कैसे बना सकते है और अपनों को खिला कर उनके दिलों को जीत सकते है।
तो आइये सीखते है आलू के परांठे कैसे बनाये?



क्या-क्या चाहिएगा? बनाने के लिए:-


आटा - 250 ग्राम
आलू - 6-7 (मध्यम आकार के )
प्याज - 2  (मध्यम आकार के )
हरी मिर्च - 3 - 4 (या अपने स्वादानुसार )
लाल मिर्च पाउडर - आधी छोटी चमच
नमक - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - 2 छोटी चमच
गरम मसाला - आधी छोटी चमच
घी - परांठों पर लगाने के लिए और मिश्रण तैयार करने के लिए
हर धनिया - एक छोटी चमच (अगर आप चाहो तो )

कैसे बनायें?- पूरी जानकारी हिंदी में:-

आलू के परांठे बनाने के लिए सबसे पहले इसके लिए आलू तथा मसालों का मिश्रण तैयार करना है | मिश्रण तैयार करने के लिए सबसे पहले आलूओं को उबालना होगा | आलू उबालने के लिए प्रेशर कुकर में 2 गिलास पानी लेना है और आलूओं को उबालने के लिए चढाना  है |जब हमारे आलू उबल जायेंगे (3 -4 सीटियों में ) तब आलूओं को ठंडा करने के लिए प्रेशर कुकर से बाहर निकालना है | साथ ही हमे प्याज और हरी मिर्च को छोटे टुकडो में कट कर लेना है|
अब हम अपना मिश्रण तैयार करेंगे | मिश्रण तैयार करने के लिए सबसे पहले आलूओं के छिलके अच्छे से उतार लीजिये और आलूओं को अच्छे से मेष कर लीजिये | अब कुकर को गैस पे चढ़ाएंगे और उसमे 3-4 छोटी चमच घी डाल लीजिये |  जब घी गरम हो जाये तब घी में कट किये हुए प्याज और हरी मिर्च डाल दीजिये  | इसे थोड़ी देर तक कडछी से चलाते रहिये और फिर इसमें मेष किये हुए आलू डाल दीजिये | आलू को थोड़ी देर तक कड़छी से मिलाइए और फिर इसमें सारा मसाला डाल दीजिये | जैसे की लाल मिर्च पाउडर , नमक , धनिया पाउडर ,गरम मसाला और हरा धनिया (अगर आप चाहे तो)| अब मसाले को कड़छी से 1-2 मिनट तक मिलाइए | अब हमारा मसाला तैयार है | मसाले को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और ध्यान रखें की गरम मसाले को ढककर न रखे | क्योंकि ढककर रखने से मसाला पतला हो जायेगा और फिर मसाला पराठों से बाहर निकलेगा | मसाला तैयार करने के बाद इसे थोड़ी देर बिना ढके रखें |
अब हमें आटा गूंथना है | आटा ज्यादा पतला न गुंथे | बिलकुल वैसा गुंथे जैसा हम लोग रोटियों के लिए गूंथते है| अब हमारा आटा भी तैयार है और मिश्रण भी | अब तवे को गैस पे चढ़ाइए और आटे की लोइयाँ बना लीजिये | लोइयाँ ज्यादा छोटी न बनाये | लोइयाँ बनाने के बाद लोई को गोल आकर की बना लीजिये और इसमें लगभग एक छोटी चमच आलू का मिश्रण भर लीजिये | मिश्रण भरने के बाद रोटी को चारों और से बंद कर दीजिये और जिस साइड से बंद किया है उसे थोडा हाथों से दबा दीजिये ताकि मिश्रण बाहर न निकले | अब जिस साइड से बंद किया था उसी साइड से लोई को दोबारा गोल बना लीजिये और तवे पर डाल दीजिये | अब दोनों साइड घी लगा कर इसे सेक लीजिये | अब हमारे आलू के परांठे तैयार है| इन्हें गरम - गरम परोसिये और मजे से खाइए | अगर सर्दियों में इन्हें चाय और अचार के साथ खाए तो ये बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगते है और गर्मियों में दही और अचार के साथ |
            

किस-किस के साथ खायें? इस व्यंजन को:-


अगर सर्दियों में इन्हें चाय और अचार के साथ खाए तो ये बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगते है और गर्मियों में दही और अचार के साथ |




Video for Aaloo ke paranthe kaise banaye Recipe in Hindi and Urdu





No comments:

आपका बहुत बहुत धन्यवाद् अपनी टिप्पणी देने के लिए हमारे लिए आपके द्वारा दी गयी हर टिप्पणी महतवपूर्ण होती है. अगर आपने कुछ पूछा है तो उसका जवाब देने की कोशिश हम जल्द ही करेंगे अगर आपने हमारे व्यंजन तथा काम को सराहा है तो आपका पहले ही तह दिल से धन्यवाद...

Aaapka comment karne ke liye teh-dil se sukariya...
agar aapne koi sawal puchha hai to iski jankari hum jald hi denge or agar aapne hmare kaam ki sarahna ki hia to aapka pehle hi teh dil se dhanyawad...
sikhte rahie kaise banaye?

Theme images by fpm. Powered by Blogger.